कोविड टीका लगवाने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में टीकाकरण में रफ्तार आ गई है। एक लाख डोज वैक्सीन मिलने के बाद मंगलवार को भी 50 हजार लोगों ने टीका लगवाया। मेला कैंप में लक्ष्य से 14 प्रतिशत अधिक टीकाकरण करने के बाद जिले को प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है। टीकाकरण को लेकर जिले के लोग जागरूक हो गए हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न मिलने के कारण दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिले में मंगलवार को करीब 50 हजार लोगों ने टीका लगवाया। इसमें शहर में जिला अस्पताल में 864, आईएमए में 613, पीएचसी गोराबाजार में 400, देवानंदपुर में 342, जिला न्यायालय में 150 और पुलिस लाइन में 161 को टीके लगाए गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में उत्साह देखने को मिला। कोल्ड चेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि मेगा कैंप में लक्ष्य के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक टीकाकरण किया गया। प्रदेश में जिले की तीसरी पोजीशन रही।