फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉडलों के टीकाकरण में आई रफ्तार, माह में 45 हजार को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना का कहर थमने के बाद मासूमों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए होने वाले नियमित टीकाकरण में तेजी आ गई है। जिले में 31 जुलाई तक 1,21,004 बच्चों को टीके लगाए गए, जिसमें महज जुलाई में 45,409 बच्चों में टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

पिछले अप्रैल और मई महीने में कोरोना के कारण टीकाकरण पूरी तरह से प्रभावित रहा। इससे लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि अब लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कोरोना टीके की प्रगति को सुधारने के लिए पूरे स्टाफ को लगाए जाने के कारण भी नियमित टीकाकरण प्रभावित हुआ है।
प्रसव के साथ ही नवजात को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण की व्यवस्था है। सरकारी अस्पतालों में हर बुधवार और शनिवार को बच्चों में निशुल्क टीके लगाए जाते हैं, लेकिन पिछले साल से कोरोना का कहर बढ़ने के कारण टीकाकरण प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

इस साल भी लॉकडाउन के कारण अप्रैल और मई महीने में टीकाकरण प्रभावित रहा। इन दो महीनों में 40 हजार बच्चों को भी टीके नहीं लगाए गए। जून माह में प्रगति में सुधार आई और करीब 30 हजार बच्चों को टीके लगाए गए।
कोरोना का कहर थमने के बाद जुलाई महीने में नियमित टीकाकरण में तेजी आई है। जुलाई माह में 45,409 बच्चों को टीके लगाए गए, जबकि अप्रैल से 31 जुलाई तक 1,21,004 को टीके लगाए गए।
बच्चों में लगने वाले प्रमुख टीकों की प्रगति
टीके का नाम जून तक प्रगति जुलाई तक प्रगति
डीपीटी 5225 7557
हेपेटाइटिस-बी 4474 6624
पीसीवी 8284 10775
पेंटावेलेंट 8529 11834
रोटा वायरस 8525 11834
बीसीजी 7981 11272
मिजिल्स 8427 12802
विटामिन-ए 8427 12702
जेई प्रथम 8320 12489
जेई द्वितीय 7944 11534
मिजिल्स-2 7984 11581
कुल 75,595 1,21,004
कोरोना के कहर के कारण नियमित टीकाकरण अप्रैल व मई महीने में प्रभावित रहा। जून माह से प्रगति में सुधार आया। जुलाई माह में 45 हजार से अधिक टीके लगाए गए। इस महीने टीकाकरण 50 हजार से अधिक बच्चों में कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

डॉ. खालिद रिजवान, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें