फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वेतन न मिलने से खफा रोडवेज कर्मियों ने रायबरेली डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर जल्द वेतन दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर वेतन न मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संतराम, अनीष कुमार, भानु प्रताप, आशाराम, नफीस, शैलेंद्र सिंह, अनुज कुमार, मुकेश कुमार दीक्षित आदि के अनुसार पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया। जल्द वेतन नहीं मिला तो कामकाज ठप करके आंदोलन किया जाएगा।
एम्स की लाइन में मनमानी उजागर, लगाई फटकार
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन लखनऊ जोन के मुख्य अभियंता एके सिंह ने दरियापुर स्थित एम्स जाने वाली 33 केवी लाइन का निरीक्षण किया। लाइन के निर्माण में खामियां ही खामियां मिली। ग्राउंटिंग नहीं होने के कारण के बरसात में कई पोल झुक गए।
विज्ञापन

इस पर कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि एम्स की लाइन में कोई फॉल्ट नहीं आना चाहिए। इसके लिए पूरे इंतजाम होने चाहिए। अब जो खामियां मिलीं हैं उन्हें ठीक कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड केबल में कम से कम ज्वाइंट रखे जाए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता वाईएन राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें