फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली वैक्सीन, 1263 को ही लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले को वैक्सीन न मिलने के कारण शनिवार को मात्र 1263 लोगों में ही टीकाकरण हो सका। शहर के एक भी सेंटर पर वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण नहीं हुआ। जिन सेंटरों पर वैक्सीन बची थी, वहीं टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गत शुक्रवार को वैक्सीन न मिलने के कारण शनिवार को टीकाकरण प्रभावित रहा। अस्पतालों में उपलब्ध वैक्सीन के आधार पर 1263 लोगों को ही टीके लगे।
ऊंचाहार में सबसे अधिक 287 को टीके लगे। लालगंज में 250, बछरावां में 40, बेलाभेला में 60, एम्स में 200, डीह में 130, डलमऊ में 226, दीनशाह गौरा में 50 और नसीराबाद में 20 लोगों को टीके लगाए गए। रविवार को वैक्सीन आने के बाद सोमवार को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें