फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछरावां स्कूल में टीका लगवाने उमड़ी भीड़, वैक्सीन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-बछरावां। प्राथमिक विद्यालय बछरावां में मंगलवार को टीकाकरण शिविर लगा। पहले दिन 100 लोगों को टीके लगाए गए। वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण कई लोग वापस चले गए। जिले में मंगलवार को 8371 लोगों में टीकाकरण किया गया, जिसमें क्लस्टर टीमों ने 3,837 और सेंटरों पर टीमों ने 4,534 लोगों में टीकाकरण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राथमिक स्कूल बछरावां में परिषदीय स्टाफ में टीका लगाने के लिए कैंप लगाया गया। 100 टीके लगने के बाद वैक्सीन ही खत्म हो गई, जिसके कारण लोगों को वापस होना पड़ा।
एएनएम सुधा सिंह व सीएचओ एकता रावत ने रश्मि मिश्रा, प्रीति यादव, रिचा दीक्षित, संगीता कन्नौजिया, रेनू वर्मा, अंकिता पांडेय आदि को टीका लगाया। टीकाकरण को लेकर शिक्षक, शिक्षिकाओं, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों में विशेष उत्साह रहा। हालांकि वैक्सीन खत्म हो जाने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। इन लोगों को बुधवार को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को 8371 लोगों में टीकाकरण किया गया, जिसमें क्लस्टर टीमों ने 3837 और सेंटरों पर टीमों ने 4534 लोगों में टीकाकरण किया। लगातार टीकाकरण में तेजी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें