फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने में उत्साह : शहर में 780 युवाओं ने लगवाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में बुधवार को भी टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। शहर में 780 युवाओं और 220 वरिष्ठों ने सेंटरों पर पहुंचकर टीके लगवाए। सबसे अधिक दीवानी कचहरी में 120 अधिवक्ताओं ने टीके लगवाए। महिला स्पेशल बूथ में 70 और अभिभावक स्पेशल में 60 लोगों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सेंटरों पर टीका लगवाने को लेकर युवाओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल में महिला स्पेशल में 70 महिलाओं ने टीका लगवाया।
अभिभावक स्पेशल सेंटर पर 60 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे अधिक 120 अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी में टीका लगवाया। इसके अलावा पीएचसी गोराबाजार में 86 और देवानंदपुर पीएचसी में 89, वर्क प्लेस आईएमए में 105, बीएसए में 70, रेलवे में 100 लोगों में टीके लगाए गए। शहर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 220 लोगों में टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें