फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदा टाउन-नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी समर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मालदा टाउन-नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस रूट पर सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अगले हफ्ते से समर स्पेशल के रूप में एक जोड़ी ट्रेन शुरू होने वाली है। यह गाड़ी हफ्ते में एक दिन चलेगी, जिसे छह हफ्तों तक चलाया जाएगा। यानी कि दोनों दिशाओं से यह गाड़ी छह-छह ट्रिप चलेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या-03435 मालदा टाउन से नई दिल्ली के लिए 21 जून, 28 जून, 5 जुलाई, 12 जुलाई, 19 जुलाई और 26 जुलाई को चलाई जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या-03436 का संचालन नई दिल्ली से मालदा टाउन के लिए 22 जून, 29 जून, 6 जुलाई, 13 जुलाई, 20 जुलाई और 27 जुलाई को होगा।
इस गाड़ी का ठहराव रायबरेली जंक्शन के अलावा आसपास के अमेठी, प्रतापगढ़, लखनऊ, वाराणसी समेत रास्ते में पडने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों पर होगा। नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी मंगलवार को तड़के 3 बजे तो मालदा टाउन जाने वाली गाड़ी बुधवार को सुबह 5.25 बजे रायबरेली जंक्शन पर आएगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि समर स्पेशल के रूप में एक जोड़ी ट्रेन को सप्ताह में एक दिन चलाने का निर्णय लिया गया है।
संचालन अवधि में किया गया विस्तार
मुंबई से मडुआडीह के बीच दौड़ने वाली एक जोड़ी गाड़ी के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह गाड़ी दोनों दिशाओं से दो-दो ट्रिप और चलेगी। गाड़ी संख्या-09035 मुंबई सेंट्रल से मंडुआडीह तक और गाड़ी संख्या 09036 मंडुआडीह से दादर तक चलाई जाती है, जिनका संचालन हफ्ते में दो-दो दिन होता है।
यह गाड़ी 23 अप्रैल से शुरू हुई थी, जिसकी संचालन अवधि पूरी होने पर दो-दो फेरों के लिए बढ़ाया गया है। दोनों गाड़ियां रायबरेली जंक्शन से गुरुवार और रविवार को गुजरती हैं। यानी कि अगली गुरुवार और रविवार को दोनों दिशाओं की गाड़ियां चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें