बछरावां (रायबरेली)। ‘अमर उजाला’ का ‘टीका ही बचाएगा’ अभियान रंग ला रहा है। 14 जून के अंक में क्षेत्र में ‘दम तोड़ रहा कोरोना टीकाकरण’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिशुनपुर गांव पहुंचकर टीकाकरण किया। टीम ने गांव में 30 लोगों को टीके लगाए गए।
मंगलवार को बिसुनपुर गांव के पंचायत भवन में टीकाकरण शिविर लगाया गया। आन स्पॉट सीधे आधार कार्ड से पंजीकरण करके टीकाकरण किया गया। एएनएम कृष्ण कुमारी, सीएचओ मोनिका गुप्ता ने एक-एक करके 30 लोगों का टीकाकरण किया।
इसमें 14 पुरुष और 6 महिलाओं में टीके लगाए गए। बिशुनपुर निवासी अरविंद्र बाजपेयी, आशुतोष शुक्ला, मुकुट बिहारी मिश्रा, राजू भदौरिया, उमेशचंद्र चौधरी ने अमर उजाला के अभियान की प्रशंसा की।