फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में नहीं आ रही तेजी, संक्रमण और बढने का बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद लोग कोरोना वायरस को बहुत हल्के में ले रहे हैं। यही वजह है कि लोग टीकाकरण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण के प्रति लोगों में उदासीनता को देखकर सरकारी अमला ही नहीं, बल्कि समाज के जागरूक के लोग भी चिंतित हैं। उनका मानना है कि यदि टीकाकरण पूरा नहीं हुआ तो संक्रमण और बढ़ सकता है।
सीएचसी में टीकाकरण का लक्ष्य 26,006 रखा गया था, लेकिन आज की तारीख तक महज 6,023 लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। इस मामले में टीकाकरण कराने वालों से बात की गई तो उन्होंने अपनी बात बेबाकी से बताई।
विज्ञापन

बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि उन्होंने कोरोना का दंश झेला है। टीकाकरण अभियान शुरू होते ही उन्होंने पहले टीकाकरण कराया। इसका कोई साइड इफेक्ट होने का सवाल ही नहीं उठता। पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के उन सभी सदस्यों का टीकाकरण कराया जो 45 वर्ष से अधिक आयु से ऊपर हैं।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद किसी को परेशानी नहीं है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने भी टीकाकरण का लाभ उठाया है। उनका कहना है टीकाकरण के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।
महराजगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने कहा लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक होना चाहिए। पूरे पुलिस स्टाफ ने टीकाकरण कराया है। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को कोई दिक्कत नहीं हुई है।
लोग अफवाहों से बचें और बेहिचक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाए। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने बताया कि उन्होंने टीके की दोनों खुराक लगवा ली हैं। टीकाकरण से स्वास्थ्य में कोई नुकसान नहीं होता। टीका लगाते समय पहले दिन हो सकता है कि हल्का बुखार आ जाए। उसके लिए पेरासिटामोल ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें