फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से टकराकर ट्रॉली पलटी, 19 घायल

Wed, 09 Dec 2015 11:21 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां नौ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बछरावां थाना क्षेत्र के जवाहरखेड़ा मजरे थुलेंडी गांव निवासी लालता यादव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिवारीजन और ग्रामीण उनकी अंत्येष्टि के लिए शव को डलमऊ गंगा घाट ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे। नवरंग सिंह का पुरवा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो जीप ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो सड़क के किनारे पलट गई। इससे ट्रॉली पर सवार जवाहरखेड़ा गांव निवासी रामप्रकाश, जयप्रकाश, श्रीपाल, शिवबहादुर, रामकिशोर, सहदेव, राजवीर, रामखेलावन यादव, शिवनंदन, दिग्विजय, भारतलाल, बंधनखेड़ा मजरे मलपुरा निवासी रामधनी, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा गांव निवासी शिवकरन, कुशलीखेड़ा मजरे कुंदनगंज निवासी रामपियारे, रामकुमार, पूरे जयलाल गांव निवासी जगमोहन, हरदचंदपुर थाना क्षेत्र के जगन का पुरवा मजरे दतौली गांव निवासी पंकज, पहनासा मजरे शीतल का पुरवा गांव निवासी परमानंद, अंबरपुर गांव निवासी जगरूप घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां रामप्रकाश, रामप्यारे, पंकज, सहदेव, रामधनी, शिवबहादुर, रामखेलावन, श्रीपाल, शिवनंदन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ रामअर्ज ने बताया कि घटना के बाद चालक जीप छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जीप को कब्जे में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें