बीएसए ने तत्काल कार्रवाई करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
राही ब्लॉक के लोधवारी में एनपीआरसी (न्याय पंचायत समन्वयक) राजीव कुमार षड़ंगी की तैनाती है।
बीएसए को एनपीआरसी की गलत तरीके से तैनाती की शिकायत मिली थी। बीएसए ने राही बीईओ अनुराधा मौर्या को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे।
लेकिन बीईओ ने बीएसए को भ्रामक रिपोर्ट भेज दी थी। सच्चाई का खुलासा होने पर बीएसए ने बीईओ को एनपीआरसी को तत्काल हटाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोधवारी के प्रधानाध्यापक चंद्रपाल यादव को चार्ज देने के निर्देश दिए थे।
बावजूद इसके बीईओ ने आदेश का पालन नहीं किया। एक सप्ताह बाद भी आदेश का अनुपालन न करने पर बीएसए ने बीईओ को दोबारा चेतावनी पत्र जारी किया है।
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि बीईओ को नोटिस जारी करके एनपीआरसी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं आदेश की अनदेखी पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।