फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सीएचसी लालगंज में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ को पीटा

Wed, 28 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज की इमरजेंसी में सोमवार रात मरीज के इलाज में देरी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट की और हंगामा किया। इससे इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने स्टाफ का मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात फार्मासिस्ट पवन कुमार अवस्थी के मुताबिक, रात करीब नौ बजे कुछ लोग एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी और हंगामा करने लगे। डॉ. गौरव पांडेय और चिकित्सीय स्टाफ ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्टाफ ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। हंगामे के कारण इमरजेंसी में भर्ती अन्य मरीजों में भी भय व्याप्त हो गया।

फार्मासिस्ट ने लालगंज कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि चिकित्सक इमरजेंसी कक्ष में मौजूद नहीं थे, बल्कि आवास पर थे। मरीज के पहुंचने के बाद चिकित्सक इमरजेंसी में देर से आए, जिससे इलाज में देरी हुई। इस पर शिकायत करने पर चिकित्सक ने उन्हें धमकाया। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कोतवाली प्रभारी से घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें