फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : रायबरेली की छात्राओं ने कहा- योगी सरकार में सुरक्षित महसूस करते हैं, रोजगार के लिए अखिलेश यादव अच्छे

Mon, 20 Dec 2021 04:29 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

चाय पर चर्चा और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रायबरेली के युवाओं के बीच पहुंचा। यहां युवाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
रायबरेली में चुनावी मुद्दों पर युवाओं ने चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली की छात्राओं का कहना है कि योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अच्छा काम किया है। अब लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। अगर कोई घटना होती भी है तो पुलिस तुरंत एक्शन लेती है। हालांकि रोजगार के मामले में अखिलेश यादव ठीक थे। अखिलेश यादव के समय काफी भर्तियां निकाली गईं थीं। पढ़िए फिरोज गांधी महाविद्यालय में आयोजित चर्चा में युवाओं ने क्या कहा? 
विज्ञापन


महिला सुरक्षा में योगी सरकार पास
कॉलेज की ज्यादातर छात्राओं ने कहा कि पहले के मुकाबले अब वह ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। योगी सरकार में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। अब घर से अकेले निकलने में भी डर नहीं लगता है। सरकार ने कई तरह की हेल्पलाइन शुरू की है। जहां से लड़कियां मदद ले सकती हैं। 
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कौन से मुद्दे उठाए? 

रायबरेली में चुनावी मुद्दों पर युवाओं ने चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला
पुष्पा और ओमिका सिंह ने कहा कि यहां रोजगार की संभावनाएं बहुत ज्यादा नहीं हैं। यहां रोजगार की संभावना औसतन है। हालांकि, योगी और मोदी की सरकार अच्छा काम कर रही है। एक छात्रा ने कहा कि यहां की सड़कें बहुत खराब हैं।  

बीकॉम के छात्र तनुज कुमार ने कहा कि यहां यादव वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इसलिए सभी लोग अखिलेश यादव की तरफ ही जाते हैं। तनुज ने भाजपा सरकार की तारीफ की। कहा कि भाजपा को हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। यहां जातिवाद नहीं होता है। रोजगार के सवाल पर भी तनुज ने जवाब दिया। कहा कि आज के समय जो लोग योग्य हैं, उन्हें रोजगार मिल रहा है। 

आकाश यादव और सत्येंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में बहुत से काम हुए थे। उनके समय एंबुलेंस और डायल-100 की सेवा शुरू हुई। कई भर्तियां निकाली थी। 

आयुषी त्रिवेदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में बहुत अच्छा काम हुआ है। उन्होंने जो कहा था, वो करवाया। अयोध्या में राम मंदिर बना, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना। अब महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं। सुकृति ने कहा कि पेपर लीक करने वालों पर दिखावे की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। 

स्वाति द्विवेदी ने मुफ्त लैपटॉप, टैबलेट और राशन वितरण को अच्छा बताया। कहा कि अगर सरकार कोई सुविधा दे रही है तो उसका लाभ लेना चाहिए। दीपू यादव ने कहा कि पेपर लीक होने से छात्रों को बहुत नुकसान होता है। संध्या ने कहा कि सभी नेता अपने हिसाब से काम करते हैं। 

अंजलि ने कहा कि यहां कांग्रेस का सबसे ज्यादा शासन रहा है। हालांकि वह भाजपा को पसंद करती हैं। वर्षा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि कोई युवा योग्य नहीं है। ये कैसे हो सकता है। हर कोई मेहनत करता है। हर किसी को सरकारी नौकरी चाहिए, लेकिन ये सबकुछ प्राइवेट कर देंगे तो किसी को नौकरी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें