फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने तीन श्रमिकोें को कुचला, दो की मौत

Thu, 25 May 2017 12:37 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
accident - फोटो : demo
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बेकाबू ट्रक ने तीन श्रमिकों को कुचल दिया। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब तीनों श्रमिक लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतक व घायल हाथरस जिले के रहने वाले थे। बताते हैं कि चालक को झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हाथरस जिले के टेरमैली गांव निवासी प्रेमपाल कोरी (30), बघैना गांव के मान सिंह उर्फ घोंपा (32) और हरिशंकर (29) मजदूरी करने यहां आए थे। सुबह हाईवे पर गुलूपुर के पास सड़क मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक को झपकी आ गई। इसकी वजह से ट्रक बेकाबू होकर श्रमिकों की ओर बढ़ गया। हादसे में प्रेमपाल कोरी, मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थानेदार जेपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल हरिशंकर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानेदार का कहना है कि तीनों हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक के रौंदने से दो श्रमिकों की मौत हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिवारीजनों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें