फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो पलटा, पांच बच्चों समेत 14 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में डलमऊ रोड पर उत्तरागौरी मोड़ के पास शुक्रवार को डलमऊ से सवारी भरकर लालगंज आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर इलाकाई लोगों ने किसी तरह टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुराईबाग चौराहे से सवारियां भरकर आ रहा टेंपो अचानक बहाई पेट्रोल पंप के पास पलट गया, जिससे उसमें सवार रसूलपुर बरारा बुजुर्ग निवासी श्रीनाथ (42), छतंबा मुराईबाग निवासिनी सोनम (26) व उसका एक साल का बेटा श्रेयांश, लक्ष्मणखेड़ा सरेनी की रहने वाली पिंकी (36) व उसकी बेटी पीहू (7) सैमसी गांव निवासिनी माधुरी (40) गोविंदपुर कठोइया गांव निवासिनी रानू व नीतू और उनके बेटे श्रेया, आन्या व वंश, फतेहपुर के बहरामपुर की रहने वाली सुनैना शुक्ला (45), जगतपुर की रहने वाली रामेश्वरी (42), जसवंत खेड़ा उन्नाव की रहने वाली कमला (45) घायल हो गई।
आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। यहां श्रीनाथ, सुनैना व माधुरी की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें