फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ट्यूबवेल की कोठरी से टकराई, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात तेज रफ्तार कार ट्यूबवेल की कोठरी से टकराने के बाद खेत में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कोठरी की दीवार ढह गई। कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार सवार युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मौलवी गांव निवासी दिलीप कुमार सोनकर मोहकम का पुरवा तिलक समारोह में शामिल होने गया था, जहां से रात करीब 12 बजे वह वापस घर लौट रहा था। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवानटकी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर ट्यूबवेल की कोठरी से टकराने के बाद गेहूं के खेत में घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कार सवार घायल युवक को एंबुलेस डलमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें