फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चाचा-भतीजे समेत छह की मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
हादसों में चाचा-भतीजे की मौत की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के गौचरा निवासी राम प्रसाद (45) पुत्र सत्य नारायण और उसका भतीजा तेज बहादुर (25) पुत्र राममिलन गुरुवार रात जायस बारात में शामिल होने गए थे।

देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। मालिन का पुरवा के पास स्थित नइया पुल में बाइक जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। थानेदार एके सिंह का कहना है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। पुल से टकराने के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नोनारी मजरे बलीपुर निवासी चंद्रभूषण (55) अपने बेटे बिरजू के साथ गांव के ही सोनू की बारात में शामिल होने गुरुवार रात रैली गांव जा रहा था। भदोखर थाना क्षेत्र के उसरी का पुरवा मजरे पिंडौर गांव में डीजे के वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल चंद्रभूषण की मौत हो गई।

एसओ एसएन यादव ने बताया कि डीजे चालक को हिरासत में लिया गया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रौना मजरे ज्योना निवासी राम बहादुर यादव (50) गुरुवार को सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बछरावां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

लोगों ने गंभीर रूप से घायल राम बहादुर को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नजमुल हसन रिजवी का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही कार ने संतोष यादव (35) निवासी मियागंज मजरे अहमदाबाद पिपरी को टक्कर मार दी।

आसपास के लोग जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते, उसने दम तोड़ दिया। मृतक किसानी करता था। थानेदार दिनेश यादव ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक चांद मोहम्मद निवासी मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

वहीं बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी सुजीत कुमार (25) और शैलेंद्र कुमार (24) बाइक से लालगंज की ओर जा रहे थे। ताला गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सुजीत यादव की मौत हो गई। शैलेंद्र यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानेदार विमल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलनेे पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें