फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु से चार मीटर नीचे गंगा का जलस्तर

Wed, 06 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को डलमऊ कस्बा स्थित रानी शिवाला घाट पर बारिश से हुई कटान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के साथ ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष बुधवार को जलस्तर 94.500 मीटर पर पहुंच गया। घाटों में कटान हो रही है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से गंगा कटरी क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


एक तरफ जलस्तर बढ़ रहा है, वहीं केंद्रीय जल आयोग कार्यालय में ताला लटक रहा है। बाढ़ से निपटने की तैयारियां महज खानापूरी तक सीमित हैं। गंगा का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है। मौजूदा समय में जलस्तर 94.500 मीटर पहुंच गया है। बारिश लगातार हो रही है।

ऐसे में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर के नापजोख के लिए यहां पर केंद्रीय जल आयोग कार्यालय पर ताला लटक रहा है। तहसील प्रशासन की ओर से भी इसको लेकर अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

नदी के बढ़ते जलस्तर और बारिश के कारण रानी शिवालाघाट, सड़क घाट, पथवारी घाट, शुक्ल घाट समेत अन्य घाटों पर कटान हो रही है।

मिट्टी कटान से लोगों में हड़कंप मचा है। क्षेत्रीय श्रीकृष्ण, साजन, शिव प्रसाद, बृजमोहन का कहना है कि जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। बावजूद बाढ़ से निपटने की तैयारियां खानापूरी तक सीमित है। कोई बाढ़ चौकी तक नहीं बनाई गई है। लेखपाल तक भी नहीं आते हैं।

एसडीएम डलमऊ क्षत्रपाल कुमार का कहना है कि बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग का जल्द ताला खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें