फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हा फूंक रहीं 2.50 लाख गरीब महिलाओं के किचेन में पहुंची उज्ज्वला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। चूल्हा फूंककर खाना पका रहीं 2.50 गरीब महिलाओं की रसोई में उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस पहुंच गई है। हालांकि पहले चरण में जिले में 2,19,545 गरीबों को उज्ज्वला का लाभ मिला था। दूसरे चरण में 40 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 30 हजार गरीबों को फ्री कनेक्शन मिल चुका है।
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत पूर्व में जिले में गरीब परिवारों को आच्छादित करने का प्रयास किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 2,19,545 गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देकर सिलेंडर पहुंचाया गया था।
वर्तमान समय में जिले को 40 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 43 हजार महिलाओं ने आवेदन किया, जिसमें 31,115 गरीब महिलाओं का कनेक्शन स्वीकृत करके 30,645 महिलाओं को फ्री कनेक्शन दिया जा चुका है। जल्द ही लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 6.10 लाख घरों में गैस का कनेक्शन
जिले में अब तक 6,10,243 घरों में गैस कनेक्शन पहुंच चुका है। इसमें 2.50 घरों में उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिया गया है।
हालांकि गैस का रेट बढ़ने के बाद गरीब महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तमाम कनेक्शन धारक आज भी चूल्हे से ही खाना बना रहे हैं।
पूर्व में जिले में 2.19 लाख गरीब महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन दिया जा चुका है। 40 हजार का लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 30 लोगों को फ्री कनेक्शन दिया जा चुका है। पूर्व में कनेक्शन विहीन व अति गरीबों को योजना के तहत लाभान्वित करना है। समय से लक्ष्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विमल कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें