फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को बछरावां थाना क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। जबकि कार की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक व कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही कार ने बछरावां कस्बे में स्टेट बैंक के निकट बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मायाराम पाल (35) निवासी आशियाना कानपुर रोड लखनऊ की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे उमेर (25) निवासी दारागंज प्रयागराज ने सीएचसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। यही नहीं कार की चपेट में आने से एक अन्य बाइक सवार सूजे (39) निवासी पटेल नगर घायल हो गया।
कार चालक चंदन केसरवानी निवासी चक रघुनाथ नैनी प्रयागराज को भी चोटें आई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल चालक के पिता ईश्वरचंद्र केसरवानी (60) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें