फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Tue, 03 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। डलमऊ रोड पर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने सोमवार को दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी हाल ही में कस्बे में चोरी और ठगी के मामले में संलिप्त थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर जनपद के गनी सराय, कटरा अब्दुल मोहल्ला निवासी अजहरुद्दीन और सैय्यद बाड़ा निवासी मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। 28 अप्रैल को इन दोनों ने बेहटा चौराहा स्थित हार्डवेयर के दुकानदार कैलाश चंद गुप्ता की दुकान के काउंटर से नकद धनराशि चोरी की थी।

बीते शुक्रवार को इलाहाबाद बैंक की शाखा से पैसे निकालने आए एक व्यक्ति टिंकू गौतम से भी इन आरोपियों ने धोखाधड़ी कर 90 हजार रुपये की रद्दी कागज की गड्डी थमाकर 30 हजार रुपये पार कर दिए थे। इन दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास 26,200 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, छह पर्स और एक बाइक बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें