फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो गाड़ियों में भिड़ंत, 11 लोग घायल

Sat, 24 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को ऊंचाहार के कबीर चौराहे के पास हादसे में घायल लोग। 
विज्ञापन
रायबरेली। पूरे कुर्मिन मजरे पुरवारा के सुजीत कुमार शुक्रवार सुबह परिवारीजन व रिश्तेदारों के साथ एसयूवी से चौबेपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग में आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कबीर चौराहा के पास लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही एक कार से उनकी एसयूवी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में एसयूवी में सवार सुजीत कुमार (22), उनकी मां पार्वती (45), दादी रजनी देवी (65), ताऊ सुरेश कुमार (50), ताई तारावती (45), पारी गांव की मौसेरी बहन अमिता (35) व लालगंज के पूरे पंडित जनपद प्रतापगढ़ की बुआ राजकुमारी (40) घायल हो गए।
वहीं, कार में सवार बिजनौर, लखनऊ के अमित श्रीवास्तव (45), आजमगढ़ जिले के गोपालपुर देवगांव के रामकीरत यादव (35), बहराइच जनपद के पकरपुर निवासी पुनीत कुमार शुक्ल (27) व प्रयागराज के प्रांशु पांडेय (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुनीत, अमित, प्रांशु पांडेय, रामकीरत व रजनी देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें