रविवार को पंजाब मेल 15 घंटे लेट रही। इससे ठिठुरते हुए यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। सर्दी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हलाकान हैं।
सुबह ही गतंव्य स्थान जाने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। पर ट्रेनों के लेट होने से उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर, प्रयागघाट-लखनऊ पैसेंजर 5 फरवरी तक निरस्त कर दी गई हैं। वहीं अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 15 घंटे लेट रही।
गंगा गोमती, नीलांचल एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस भी एक-एक घंटें लेट रही। इससे यात्रियों को गतंव्य स्थान पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्री उमेश यादव, सज्जन त्रिवेदी, दिनेश सिंह का कहना है कि ट्रेनों की लेटलतीफी परेशानी का सबब बनी है। लखनऊ समय से पहुंचना मुश्किल हो गया है।
स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना का कहना है कि मौसम की वजह से रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जल्द व्यवस्था सही हो जाएगी।