फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तिहाई अभ्यर्थियों ने छोड़ दिया इम्तेहान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से संचालित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। जिले में 10,534 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। इसमें से पहली पाली में 3438 और दूसरी पाली में 3421 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। इस तरह पहली पाली में 7096 और दूसरी पाली में 7113 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए।
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा 2016 के लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां दो पालियों सुबह 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहें। नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों ने भी भ्रमण किया।
हर केंद्र में गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गईं और दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षा से अभ्यर्थी संतुष्ट दिखे और बोले कि एग्जाम तो हो गया, अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा। मुसाफिरखाना से आए अभयेंद्र सिंह, ऊंचाहार के त्रिलोकी कुमार मौर्य और खागीपुर सड़वा की रोशनी मौर्या ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद परीक्षा होने से खुशी हो रही है।
विज्ञापन

पेपर अच्छे हुए। गर्मी बहुत अधिक थी और ढेरों सवाल थे, जिससे पसीना जरूर आया। शिवगढ़ के रोविन कुमार सिंह, प्रतापगढ़ से आए आदर्श पांडेय, त्रिवेणी कांत मिश्रा ने कहा कि देर से ही सही, परीक्षा हो गई। अब देखो परिणाम कब आते हैं। पेपर अच्छे हुए हैं तो नतीजे भी बेहतर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें