फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिले दो युुवकों के शव, हत्या करके फेंके जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को शारदा सहायक नहर में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या कर शवों को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी और थानेदार अनिल सिंह ने पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। शव पूरी तरह से सड़ चुके थे। इसलिए खबर लिखे जाने तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र से होकर निकली शारदा सहायक नहर में एक शव गुनावर के पास तो दूसरा शव हिलगीपुर गांव के पास से बरामद हुआ। शव काफी सड़ चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इलाकाई लोग हत्या करके शवों को नहर में फेंकने की आशंका जता रहे हैं। सीओ का कहना है कि दोनों शव चार दिन पुराने लग रहे हैं। लखनऊ समेत अन्य पड़ोसी जनपदों की पुलिस से भी संपर्क करके शवों का पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवकों की हत्या की गई है या फिर दोनों की मौत की वजह कुछ और है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। दोनों की उम्र लगभग 40 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें