फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में व्यापारी समेत दो लोगों की मौत

Tue, 31 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में लइया थोक के व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। इसमें एक युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कुंदनगंज के पास सोमवार देर रात किसी वाहन ने एक 35 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव की पहचान कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के खाली सहाट निवासी एवं लइया का थोक व्यापारी गोकरन शर्मा (55) मंगलवार को निगोहा गया था। साथ में उसका साला रामू शर्मा निवासी घोसियाना भी गया था। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रायबरेली की तरफ जा रहे थे।
 
क्रॉसिंग के पास पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनोेें हाईवे किनारे स्थित नाले में जा गिरे। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गोकरन मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें