फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस जिलाध्यक्षों को नोटिस

Tue, 31 Jan 2017 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
notice - फोटो : getty images
विज्ञापन
जिले में आचार संहिता का अनुपालन न करना सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस समेत पांच दलोें के जिलाध्यक्षों को महंगा पड़ गया है। चेतावनी के बावजूद इन दलों के मुखियाओं ने वॉल पेटिंग, प्रचार सामग्री नहीं हटवाई। इस पर प्रशासन को हटवाना पड़ा।
विज्ञापन


प्रचार सामग्री हटवाने में आए खर्च की वसूली के लिए सभी जिलाध्यक्षों को एसडीएम सदर शैलेंद्र मिश्रा ने नोटिस जारी किया है। भाजपा को दो नोटिस दिए गए हैं। एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि रिकवरी न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आचार संहिता लागू होने के बाद भी पांच पार्टियों की ओर से आचार संहिता का पालन नहीं किया गया। पार्टी नेताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर वॉल राइटगिं कराई गई। झंडे, बैनर हटवाए गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने वॉल पेटिंग पोतवाने और झंडे, बैनर हटवाने के निर्देश जारी किए, लेकिन इसका असर नेताओं पर नहीं पड़ा। इस वजह से प्रशासन ने प्रचार सामग्री हटवाई। नोटिस में दलों के जिलाध्यक्ष का नाम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें