फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एलटी समेत दो लोगों की मौत, 40 संक्रमित

विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को शहर के गुरुनानक नगर में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के लैब में तैनात लैब टेक्नीशियन (एलटी) के साथ ही दो और लोगों की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात महिला अधिकारी समेत 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एलटी शहर के बजरंगनगर और दूसरा मृतक शहर के ही खोयामंडी चिड़ियाखाना का रहने वाला था। आयुष्मान भारत योजना के जिला सलाहकार की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को जिले में 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि शहर के बजरंग नगर के रहने वाले जिला अस्पताल के लैब में तैनात लैब टेक्नीशियन को मंगलवार को हार्ट अटैक के बाद जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

यहां कोरोना की जांच पॉजिटिव आ गई। कुछ देर बाद एलटी की मौत हो गई। शहर के ही खोयामंडी चिडिय़ाखाना के रहने वाले 58 वर्षीय अधेड़ को भी जिला अस्पताल लाया गया। ब्लड प्रेशर व अन्य समस्या होने के साथ-साथ कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीएमओ कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात महिला अधिकारी की मंगलवार देरशाम जिला अस्पताल में ट्रूनेट से रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। एसीएमओ को आइसोलेट करा दिया गया है।
सीएमओ कार्यालय में आयुष्मान भारत योजना के जिला सलाहकार के पद पर कार्यरत कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के एक नर्सिंगहोम में काम करने वाली महिला व उनकी बेटी संक्रमित मिली है।
सोनिया नगर, जमालपुर, इंदिरा नगर में दो-दो नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा राही, भदोखर, छोटा घोसियाना, पटेल नगर, कन्नावां, जमोड़, बन्नामऊ, सीएचसी शिवगढ़, श्रीनगर, गुरु नानक नगर, बहादुरपुर, देवगांव, जहानाबाद, अलीगंज, प्रगतिपुरम, गल्लामंडी, छोटी बाजार में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चड़ौली गांव के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी में रैपिड एंटीजन टेस्ट में केस मिलने के बाद मरीज को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संक्रमित युवक का पिता सीएचसी में बेसिक हेल्थ वर्कर के पद पर तैनात है। वह भी 03 सितंबर को संक्रमित पाया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। गांव को सील किया गया है।
जगतपुर क्षेत्र के टिकठामुसल्लेपुर, सुल्तानपुर जनौली और जमोड़ी गांव में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि सीएचसी में एंटीजन जांच में दो मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज जिला अस्पताल में जांच में संक्रमित मिला है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें