फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Tue, 25 Apr 2017 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में एक मुंशीगंज रेल क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन शामिल है। यह हादसा उस समय हुआ, जब गेटमैन दोस्त के साथ जगतपुर क्षेत्र जा रहा था। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार दुर्घटना ट्रक-बस या फिर किसी अन्य वाहन से हुई थी।  
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे मेड़ई मजरे रघुनाथपुर कटैली गांव निवासी अरुण कुमार (38) यहां मुंशीगंज रेल क्रॉसिंग पर गेटमैन के रूप में तैनात था। रात में अरुण कुमार और अपने दोस्त विनोद (35) निवासी दरियापुर के साथ बाइक पर सवार होकर जगतपुर जा रहा था। हाईवे पर जमालपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपी डायल 100 के अलावा कार्यवाहक थानेदार इश्तियाक वारसी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक गेटमैन के गांव के रहने वाले राम मनोहर यादव ने बताया कि अरुण के बड़े भाई की साली की शादी थी। जिसमें शामिल होने अरुण व विनोद जगतपुर क्षेत्र के खजुरी गांव जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। मृतक गेटमैन मुंशीगंज में परिवार समेत रहता था। सूचना पर सदर कोतवाली में तैनात दरोगा राम कुमार कटियार पहुंचेे और जिला अस्पताल पहुंचकर शवों का पंचनामा भरा।
विज्ञापन


कार्यवाहक थानेदार इश्तियाक वारसी का कहना है कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। हादसा किस वाहन से हुआ, इस बारे में जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक गेटमैन की मौत से उसकी पत्नी आरती के आंसू नहीं थम रहे हैं। कहती है कि रात में सकुशल गए थे, उन्हें क्या हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चों को भी छोड़ गया है। मृतक विनोद की मौत से उसके पिता भारतलाल समेत अन्य परिवारीजन के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें