फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त, नीलांचल एक्सप्रेस का रूट बदला

Sun, 21 May 2017 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ट्रेन हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
उन्नाव जिले में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण रायबरेली-लखनऊ  रेलखंड पर भी रेलगाड़ियों के संचालन का असर साफ दिखा। नीलांचल एक्सप्रेस का जहां रूट बदल दिया गया। वहीं दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


इस वजह से यात्रियों में अफरातफरी रही। ट्रेनों के निरस्त होने से मुसाफिरों को घरों को बैरंग लौटना पड़ा। कई अन्य यात्री अन्य साधनों से गतंव्य स्थान को निकले। उन्नाव रेल स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन के तीन डिब्बे बेपटरी होने के कारण यहां पर भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन इस रूट के बजाय वाया इलाहाबाद से किया गया। कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, रायबरेली-कानपुर पैसेंजर और लखनऊ-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, प्रतापगढ़-लखनऊ इंटरसिटी को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर तीन घंटे लेट रही। ट्रेनों का संचालन बेपटरी होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले टिकट के लिए लंबी लाइन लगी दिखी। काफी मशक्कत के बाद टिकट मिला तो ट्रेन के इंतजार में परेशानी झेलनी पड़ी।

काफी लोगों ने टिकट रद्द कराया। नीलांचल के इंतजार में घंटों मुसाफिर स्टेशन पर बैठे रहे। आखिर में ट्रेन के न आने की बात की गई, जिससे यात्रियों अफरातफरी मची रही। मुसाफिर अमित यादव, राहुल शुक्ला, अमित सिंह, आकाश का कहना है कि आए दिन इस तरह के हादसे हो जाते हैं, जिसका खामियाजा हम लोगों को उठाना पड़ता है।

इसको लेकर जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि नीलांचल एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। साथ ही दो जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें