फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का सच जानने के लिए कब्र से निकाला महिला का शव

Sun, 21 May 2017 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
tomb - फोटो : getty images
विज्ञापन
सलोन तहसील क्षेत्र के जनता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के मामले की नए सिरे से जांच शुरू हो गई है। इसके तहत महिला की मौत का सच जानने के लिए शनिवार को कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


अधिकारियों की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भेजा गया। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि महिला की मौत की असल वजह क्या रही। परिवारीजन मामले में नर्सिंग होम संचालक व डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस पर डीएम ने शव का पीएम कराने का आदेश दिया था।

सलोन क्षेत्र में स्थित जनता हॉस्पिटल में 13 मई 2017 को पूरे गुलाम हसन थाना ऊंचाहार निवासी शिकायतकर्ता सरिता की मां राजपती का पथरी के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। सरिता ने अस्पताल के चिकित्सकों पर मां के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा इसकी शिकायत तहसील व जिले के उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन


साथ ही डीएम से शव का पीएम कराने की बात कही थी। इस पर डीएम ने शुक्रवार को एसडीएम ऊंचाहार व सीओ को शव कब्र से खोदवाकर पीएम कराने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर शनिवार  दोपहर एसडीएम शिवानी सिंह, सीओ एसपी उपाध्याय और थानेदार विमल सिंह की मौजूदगी में कब्र खोदकर  महिला के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत के बारे में सच सामने आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें