फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और लोगों की मौत, 18 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। 18 लोग पॉजिटिव पाए गए। मृतकों में एक भदोखर के मुंशीगंज का तो दूसरा शहर के आनंद नगर का रहने वाला है। संक्रमित मिले लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग 16 सितंबर को पॉजिटिव पाया गया था। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को बुजुर्ग की मौत हो गई।
शहर के आनंद नगर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की हालत बिगडने पर रविवार को जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऊंचाहार, कंदरावां, गुनावर, लालगंज के गोविंदपुर, पूरेबढ़ई पचखरा, निगोहा, चिड़ियाखाना आदि में 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कहा कि रविवार को 37 मरीज स्वस्थ हो गए। जिन्हें अस्पतालों से घर भेज दिया गया।
निर्माणाधीन एम्स में शनिवार को कोरोना के चलते एक श्रमिक की मौत के बाद वहां काम करने वाले श्रमिकों की रविवार को कोरोना की जांच कराई गई। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर डॉ. ऋषि बागची की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने एम्स पहुंचकर श्रमिकों की जांच की। डॉक्टर बागची ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिलहाल 100 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें