फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: साइबर ठगी में दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रिटायर सूबेदार और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट करके 82.50 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब कुल मिलाकर पांच आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने 41.20 लाख रुपये होल्ड कराए हैं।
विज्ञापन


रायबरेली शहर निवासी रिटायर सूबेदार और उनकी पत्नी को बीते 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया था। इस दौरान साइबर अपराधियों ने सीबीआई में अफसर बताकर रिटायर सूबेदार व उनकी पत्नी को डरा धमकाकर 82.50 लाख रुपये की ठगी की थी। एसपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने बुलंदशहर जिले के पहासो थाना क्षेत्र के वनैल गांव निवासी बंटू सिंह, उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जिले के कैलाखेड़ा थाना क्षेत्र के बरवाला गांव निवासी युवराज सिंह को पकड़ा है।

इससे पहले ठगी के मामले में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बाबरखेड़ा निवासी अभिजीत सिंह, पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना जिले के बैरकपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वरी ताला रोड मनीरामपुर नारकेल बागान निवासी सजल चक्रवर्ती, बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के गौरिया पिपरा गांव निवासी अंकित तिवारी को जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपी बताया कि उनका एक गिरोह है, जो साइबर ठगी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें