फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुठभेड़ में सात डकैत गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

Thu, 07 May 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद सामान व असलहा।
विज्ञापन
रायबरेली। मुठभेड़ में पुलिस ने मंगलवार रात सात डकैतों को गिरफ्तार किया। तीन डकैत गोली लगने से घायल हो गए। सभी डकैत डीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से लूटी गई टोटियों के अलावा दो वाहन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के मछकुरियन के पास जलजीवन मिशन योजना का सामान रखने के लिए गोदाम बनाया गया है। सोमवार रात डकैतों ने गोदाम पर धावा बोलकर चौकीदार शिवलाल और उसके भाई राजलाल को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस की तरफ से डकैती की एफआईआर दर्ज की गई थी।

एसपी रवि कुमार ने बताया कि डकैती की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज पुलिस टीम के साथ डीह-नसीराबाद मार्ग स्थित रोखा गांव के पास बैरियर लगाकर संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। रात करीब 1:20 बजे कार पर सवार कुछ लोग आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इस पर कार सवार डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई।
विज्ञापन


इसमें डकैत पूरब नयन निवासी अक्षत मिश्रा के दाहिने पैर और गौड़ा निवासी मोहित आर्या के बाएं पैर में गोली लग गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। कार सवार पूरे धनऊ मजरे खेतौंधन निवासी संतोष निर्मल, अभिषेक निर्मल, बोहरईया निवासी अरविंद प्रजापति पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए डकैतों की पूछताछ में पता चला कि उनके दो साथी सरायं मानिक निवासी प्रयागराज साहू, कस्बा डीह निवासी सूरज ई रिक्शा पर पीतल की टोटियां 10 बोरों में भरकर बेचने शहर की तरफ जा रहे हैं।

इस पर भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने मलिहामऊ डीह बॉर्डर पर चेकिंग शुरू की। ई रिक्शा को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी प्रयागराज साहू दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे भी अस्पताल भेजा गया। सूरज को पकड़ गया है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए डकैतों के पास से कुल 10 बोरों में 1875 पीतल की टोंटियां, तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन और एक ई रिक्शा को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।


गोदाम की हुई थी रेकी
जलजीवन मिशन योजना का सामान रखने के लिए बनाया गया गोदाम सड़क किनारे है। काफी समय से डकैत गोदाम से पीतल की टोंटियों को लूटने के लिए रेकी कर रहे थे। सोमवार रात मौका पाकर डकैतों ने धावा बोलकर दो भाइयों को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद टोंटियां लूट ली। पहले कहा गया था कि नौ हजार टोटियां लूटी गईं।

पुलिस का दावा है कि 1875 टोंटियां बोरों में भरकर डकैत ले गए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया। डकैती की घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस अफसरों व थाना प्रभारी से तत्काल घटना का खुलासा करने के आदेश दिए थे। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर डकैती का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें