फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक और महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाने के निकट हुआ। महिला पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ इलाज कराने जा रही थी।
विज्ञापन

डलमऊ के नरसवा गांव निवासी साधना (35) पड़ोस के रहने वाले सुनील कुमार (25) के साथ बाइक से फतेहपुर इलाज कराने जा रही थी। फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाने के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक समेत भाग गया। सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि साधना का पति दुबई में रहता था। साधना की दो पुत्री महक (13) गुनगुन (6) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें