फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने पर दो को जेल

Fri, 30 May 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में हिरासत में लिए गए जन सुविधा केंद्र संचालक समेत दो आरोपी जेल भेज दिए गए। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने उन्नाव जिले के पुरवा के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों के फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनाए थे। बछरावां से उन्नाव जिले की सीमा जुड़ती है। ऐसे में उन्नाव के लोगों का बछरावां आना-जाना रहता है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक समोधा गांव स्थित जनसेवा केंद्र के संचालक बिशनपुर गांव के रहने वाले अभिषेक और इचौली गांव निवासी सत्यव्रत सिंह उर्फ राजा को हिरासत में लिया गया था। मंगलवार रात क्षेत्रीय लेखपाल विकास कुमार ने दोनों आरोपियों पर फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनाने का केस दर्ज कराया था।

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक जांच में पता चला है कि जन सुविधा केंद्र संचालक अभिषेक और राजा मिलकर फर्जी निवास प्रमाणपत्र काम करते थे। इन दोनों उन्नाव के पुरवा के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों के फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनाए थे। इसके एवज में 4200 रुपये लिए थे। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, एक मोहर बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें