फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ससुरालीजन की पिटाई से घायल महिला की मौत

Fri, 30 May 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दस दिन पहले दहेज के लिए ससुरालीजनों की पिटाई से घायल महिला की मायके में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को महिला के पिता ने ऊंचाहार पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ऊंचाहार के छतौना मरियानी गांव के मनीराम ने बेटी लक्ष्मी की शादी 2004 में प्रयागराज जिले के झूसी क्षेत्र के बजहा छिवैया में की थी। आरोप है कि उसके ससुरालजन आए दिन दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। 19 मई 2025 को सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया।

पिता के साथ लक्ष्मी ने प्रयागराज के झूसी थाने में सास शांति, ससुर राजाराम, पति संजय कुमार व देवर अजय कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कराया और बेटी को घायल अवस्था में गांव ले आए। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सियाराम राजपूत ने बताया कि पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्रयागराज पुलिस को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें