फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी की बेदर्दी, मासूम समेत दो ने दम तोड़ा

Fri, 05 Jan 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे के बीच रेलवे स्टेशन पर जाते यात्री।
विज्ञापन

रायबरेली जिले में सर्दी का सितम बढ़ गया है। शुक्रवार को ठंड की चपेट में आने से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। दिनभर सड़कें कोहरे से ढकी रहीं। गलन भरी ठंड ने लोगोें को बेहाल किया।

विज्ञापन


इससे लोगों को कंपकंपी छूट आई। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सभी ठंड के कारण घरों में दुबके रहे। वहीं ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां अब बढ़ा दी गईं हैं। अब कक्षा-8 तक के सभी स्कूल आठ जनवरी को खुलेंगे।  

ठंड अब जानलेवा हो गई है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी सुलई (40) की लाश सई नदी के किनारे मिली। वह नदी के किनारे ही अपने खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था और नाविक का काम करता था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां मौत ठंड से होने की पुष्टि हो गई है। कोतवाली प्रभारी सलोन जीडी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ठंड बताई गई है।

उधर, तहसीलदार सलोन राजेश चौरसिया ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शुक्रवार सुबह नवजात (15 दिन) की उल्टी-दस्त के बाद मौत हो गई।

गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी माया ने 15 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। नवजात पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन गुरुवार शाम अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उल्टी-दस्त के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत नाजुक होने पर उसे शुक्रवार सुबह सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक नवजात को ठंड लगने के बाद ही उल्टी-दस्त होने लगे। बाद में उसकी मौत हो गई। सीएचसी ऊंचाहार के अधीक्षक डॉ. आरबी यादव का कहना है कि बच्ची मृत अवस्था में अस्पताल आई थी।    

वहीं शुक्रवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हेडलाइट के सहारे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। दोपहर 12 बजे के बाद धुंध में कुछ कमी आई, लेकिन आसमान में बदली छाई रही।

ठंड से लोग कांपते दिखे। हर कोई ठिठुर रहा था। लोग घरों में दुबके रहे। हालत यह थी कि कंबल व रजाई में भी राहत नहीं मिल रही थी। सर्दी से बचने के लिए अलाव ही सहारा बना। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। उधर, बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब सभी स्कूल आठ जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें