फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ई रिक्शा से टकराकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Thu, 09 Oct 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जगतपुर के राठौरन का पुरवा मजरे थुलरई गांव में किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
रायबरेली। ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में मंगलवार शाम दो दोस्ताें की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना-पीटना मच गया। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे निरही मजरे कंदरावा गांव निवासी पवन कुमार मौर्य (22) खेती करते थे। उनकी मां ज्ञानवती बीमार चल रही हैं। प्रतापगढ़ के मानिकपुर के एक निजी अस्पताल में ज्ञानवती का इलाज चल रहा है। मंगलवार की शाम पवन जगतपुर थाना क्षेत्र के राठौरन का पुरवा मजरे थुलरई निवासी दोस्त अमन (17) के साथ बाइक से मां को भोजन देने अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन


मानिकपुर के पास बाइक ई-रिक्शा से आमने-सामने टकरा गई। इससे पवन और उनका साथी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि आसपास के लोग दोनों को अस्पताल पहुंचाते, उनकी मौत हो गई। पवन के पिता की भी करीब 15 साल पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। घर की जिम्मेदारी पवन के कंधों पर थी। उधर, मृतक अमन घर पर ही रहते थे।

मौके पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस ने घटना की जांच की। चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। ग्राम प्रधान पवन सिंह ने बताया कि युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


मेला देखकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
परशदेपुर। मेला देखकर घर लौट रहे युवक की डंपर से टकराने से मौत हो गई। बंगला गांव निवासी रामजस (35) पुत्र कालीदीन मंगलवार को मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद शाम करीब सात बजे पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से रामजस गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल रामजस को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामजस मजदूरी करते थे। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। युवक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

गले में सरिया घुसने से युवक लहूलुहान
लालगंज। चिक मंडी मोहल्ले में बुधवार शाम को बाइक से जा रहे एक युवक के गले में पिकअप के बाहर लटकी सरिया घुस गई। हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरेनी के लखनापुर निवासी सधन (42) बाइक से शाम को लालगंज की ओर आ रहे थे।


चिकमंडी के पास आगे चल रही पिकअप पर लदी सरिया वाहन से बाहर निकली हुई थीं, जो सधन के गले में घुस गई। घायल को तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. सत्यजीत ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें