फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालक समेत दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां/जगतपुर। जिले के बछरावां और ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बछरावां में बाइक सवार तीन लोग ट्रक से भिड़ गए। एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी तरह ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
बछरावां के विश्रामखेड़ा मजरे शेषपुर समोधा निवासी देवेश उर्फ पिंकू (22), आशीष (20), विकास (15) उमरपुर गांव में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

वहां से तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बछरावां-महराजगंज राजमार्ग पर सरइय्या गांव के निकट आगे चल रहे ट्रक में बाइक सवार पीछे से भिड़ गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने देवेश उर्फ पिंकू को मृत घोषित कर दिया।
देवेश खाना बनाने का काम करता था। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
उधर, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी गौतम (10) पुत्र रामदेव अपने घर से खेत जा रहा था। तिवारीपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे बालक घायल हो गया।
उसे जगतपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन सही समय पर एंबुलेंस न पहुंचने से सीएचसी में ही चोटिल की मौत हो गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है, लेकिन समय पर एंबुलेंस न पहुंचने से किशोर की मौत सीएचसी में ही हो गई है। जगतपुर कोतवाल रवींद्र सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें