फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मिले कोरोना के दो मरीज : आरटीपीसीआर जांच में हुई पुष्टि, कराए गए क्वारंटीन

Mon, 16 Oct 2023 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले में रविवार को आशा बहू समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों संक्रमितों को घरों में क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले में रविवार को आशा बहू समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों संक्रमितों को घरों में क्वारंटीन कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में एक साल बाद कोरोना के केस मिले हैं।

विज्ञापन


जगतपुर क्षेत्र के ग्राम मनोहरगंज निवासी आशा बहू मोहिनी और क्षेत्र के पूरे झाम सिंह मजरे गोकुलपुर रोजइया निवासी भूपेंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत नौ अक्तूबर को कोरोना की एंटीजन जांच की गई थी। जांच में दोनों निगेटिव पाए गए लेकिन लक्षण प्रतीत होने के कारण चिकित्सक ने सैंपल को आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजा।

रविवार को जांच रिपोर्ट आने पर दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जगतपुर सीएससी अधीक्षक डॉ. प्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को घर में ही क्वारंटीन कराया गया है। उन्हें दवा उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ  ने बताया कि दोनों संक्रमितों के घर सोमवार को टीम भेजकर परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को सतर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें