फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लोडर ने दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। अटौरा बुजुर्ग-हरचंदपुर मार्ग स्थित मोती का पुरवा के पास मंगलवार रात बेकाबू लोडर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। इसमें बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल हो गया। हादसे की खबर से परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन


मोती का पुरवा मजरे हाजीपुर निवासी रामशंकर (60) किसान थे। मंगलवार को रामशंकर छोटे भाई सुरेशचंद्र (50) के साथ बछरावां क्षेत्र में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के निकट स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए और लोडर के पहिये चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामशंकर को मृत घोषित कर दिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए लोडर लेकर भाग निकला। गुुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें