फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, दो युवकों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Sat, 15 Aug 2026 10:01 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। हादसा ऊंचाहार क्षेत्र के अरखा प्लाई फैक्टरी के पास हुआ।
विज्ञापन


बताया गया कि पूरे रक्षपाल मजरे अरखा गांव निवासी अभिषेक (18) पुत्र लक्ष्मन क्षेत्र के शिवमंगल मौर्य इंटर कालेज में पढ़ता था। इसी वर्ष इंटरमीडिएट पास की थी। इस समय वह घर पर ही खेती का काम करता था। बाइक से गांव के ही साथी साहिल (18) के साथ ऊंचाहार गया था। दोनों शाम को वापस घर लौट रहे थे। 

अरखा प्लाई फैक्टरी के पास इनकी बाइक की सीधी टक्कर दूसरी बाइक सवार मीरगंज मजरे बहेरवा निवासी पंकज कुमार (35) पुत्र राजाराम से हो गई। तीनों सड़क पर गिर गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। इससे उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अभिषेक व पंकज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास खड़े डंपरों व उससे सड़क पर गिरती राख की वजह से हादसे हो रहे हैं। वाहन गुजरने से राख उड़ी, जो अभिषेक की आंख में पड़ गई। इससे उन्हें सामने कुछ नहीं दिखा और दुर्घटना हो गई। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें