फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक क्विंटल बूंदी जब्त, लड्डू के सात नमूने भरे

विज्ञापन
सैंपल लेती टीम
विज्ञापन
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को एफएसडीए की टीमों ने बूंदी लड्डू की गुणवत्ता जांची। शहर के दरीबा में करीब एक क्विंटल बूंदी जब्त कर दिया। बूंदी की गुणवत्ता जांच में खराब मिली। टीमों ने लड्डू के सात नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सात दुकानदारों को सुधार नोटिस दी गई।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, अभय प्रताप सिंह, सुमांशु सचान की टीम ने शहर के कानपुर रोड पर दरीबा तिराहा पर स्थित प्रशांत किराना एंड बेकरी और न्यू शाहू स्वीट्स एंड नमकीन में जांच में बूंदी का गुणवत्ता खराब मिलने पर करीब एक क्विंटल बूंदी जब्त कर लिया। दोनों दुकानों से बूंदी लड्डू का एक-एक नमूना भरा।
लक्ष्मी स्वीट्स एंड नमकीन और गांधी चौराहा लालगंज पर स्थित बादशाह स्वीट एंड नमकीन बूंदी के लड्डू का एक-एक नमूना लिया। इसके अलावा एफएसओ उदय राज मौर्य, शेफाली रस्तोगी, कंचनलता तिवारी ने सलोन में प्रिंस स्वीट्स हाउस, बंगाली स्वीट्स, परशदेपुर और ब्लिंकिट स्टोर सिविल लाइंस से बेसन लड्डू का एक-एक नमूना भरा। अभियान में खामियां मिलने पर सात दुकानदारों को सुधार नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें