फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सीएचसी परिसर में आग से दो एंबुलेंस राख

Thu, 16 Apr 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज में धू-धूकर जलती एंबुलेंस। 
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग कर्मचारी आवास के पीछे खड़ी दो निष्प्रयोज्य एंबुलेंस तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों एंबुलेंस जलकर राख हो गईं। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक एंबुलेंस पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के पास कूड़ा पड़ा था। इसी में आग लगी और फैल गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि अस्पताल की बाउंड्री वॉल से सटे खेल मैदान में अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आशंका है कि बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगी होंगी।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
रायबरेली। बछरावां में एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से करीब पचपन वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बगाही-कन्नावा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। बछरावां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मृतक की पहचान करने और परिजनों का पता लगाने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें