फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के भाई अमिताभ पांडेय के निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया तार बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी अमिताभ पांडेय के मकान के दूसरे तल का निर्माण कार्य चल रहा है। उनके मुताबिक, बीती 30 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे वह मकान पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर रखे बिजली की वायरिंग के तार गायब थे। चोरी हुए तारों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि मिल एरिया थाना प्रभारी की टीम ने गड़ियन का पुरवा निवासी विराट सोनकर और एक 13 वर्षीय बालक को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी का तार बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें