फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फर्राटा पंखे से महिला को लगा करंट, मौत

Wed, 11 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। माधवपुर निनैया गांव में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव निवासी पुष्पा देवी सुबह करीब सात बजे घर में फर्राटा पंखा बंद कर रही थीं। इसी दौरान पंखे को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गईं और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन


परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सलोन क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें