फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गूगल मैप देख नो एंट्री में घुसा ट्रक

Thu, 02 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
स्वागत द्वार तोड़ने के बाद लालगंज में करुणा बाजार चौराहा पर खड़ा ट्रक।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के करुणा बाजार चौराहे पर मंगलवार देर रात विजयादशमी के लिए लगाया गया स्वागत द्वार से ट्रक टकरा गया। इससे स्वागत द्वार टूट गया। ट्रक चालक के मुताबिक गूगल मैप देखकर रास्ता का पता लगा रहे थे। इस वजह से वह नो एंट्री वाले मार्ग में वाहन लेकर आ गए। मामले में रामलीला कमेटी ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


दशहरा की तैयारी तेज हैं। नगर में जगह-जगह बैनर, पोस्टर और भव्य स्वागत द्वार लगाए गए हैं। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे प्याज से भरा एक ट्रक चौराहा पर बने द्वार में फंस गया, जिससे द्वार टूट गया। इस दौरान देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। मामले में ट्रक चालक ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

चालक ने बताया कि वह गूगल मैप से रास्ता देख रहा था। नगर में नो एंट्री का बोर्ड उसे दिखाई नहीं दिया। रामलीला कमेटी के रवि मुरारका, रौनक भदौरिया, प्रतीक शर्मा, वृंदावन व सौरभ शुक्ल ने पुलिस प्रशासन से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें