फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर

Mon, 21 Dec 2015 11:14 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरबान खेड़ा मजरे गूढ़ा गांव के पास यह हादसा हुआ। घायलों की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अहलादगढ़ मजरे भवानीगढ़ निवासी पंकज गांव के ही अनूप के साथ बछरावां स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार देर शाम दोनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान मेहरबान खेड़ा मजरे गूढ़ा बाजार के पास दोनों की मुलाकात अहलादगढ़ के ही आशीष से हो गई। तीनों लोग मेहरबान खेड़ा के पास खड़े होकर बाते करने लगे।
विज्ञापन


पंकज और अनूप बाइक पर बैठे थे, वहीं आशीष सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान बछरावां की ओर से आए अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया।

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल आशीष व अनूप की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानेदार ओपी यादव ने बताया कि युवकों को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें