फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन फेल

Tue, 11 Aug 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन सोमवार को फेल हो गया। यह घटना रायबरेली स्टेशन पर हुई, जिससे ट्रेन को एक घंटे तक प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर रोका गया। इसी प्लेटफॉर्म से जाने वाली जौनपुर इंटरसिटी प्रभावित न हो, इसलिए यह ट्रेन दूसरे प्लेटफॉर्म से चलाई गई। दूसरे इंजन की व्यवस्था कर त्रिवेणी एक्सप्रेस रवाना की गई।
विज्ञापन


त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे विलंब से सुबह रायबरेली स्टेशन पहुंची, जिसे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रोका गया। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन को रवाना करने के लिए सिग्नल दिया गया तो गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। इंजन में दिक्कत आ गई थी। दूसरे इंजन की व्यवस्था करानी पड़ी। स्टेशन पर खड़े दूसरे इंजन को त्रिवेणी एक्सप्रेस में लगाने के बाद ट्रेन रवाना की गई।

यह व्यवस्था करने में करीब एक घंटे बीत गए। इससे त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट हो गई। जिस समय त्रिवेणी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी, उसी दरम्यान रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना किया जाना था। इंटरसिटी का संचालन प्रभावित न हो, इसलिए इंटरसिटी एक्सप्रेस को दूसरे प्लेटफॉर्म से रवाना किया गया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इंजन फेल होने से त्रिवेणी एक्सप्रेस रुकी थी।
विज्ञापन


नहीं आई उद्योग नगरी, कई ट्रेनें लेट
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस सोमवार को नहीं आई, वहीं कई ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस का कानपुर से मार्ग परिवर्तन किया गया। इससे यह गाड़ी लखनऊ-रायबरेली के रास्ते नहीं दौड़ी। पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस ने डेढ़ घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक घंटे, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस ने पौन घंटे और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर ने आधे घंटे इंतजार कराया। गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत भी 10 मिनट से ज्यादा लेट रही। यातायात निरीक्षक राजेश ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट रहीं। उद्योग नगरी का रूट डायवर्ट किए जाने की सही वजह पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें